सनातन धर्म उत्थान समिति ने की चार पदाधिकारियों की नियुक्ति

-सामाजिक व धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर होगा कार्य
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना उपमंडल के गांव गुढा निवासी सुनील कुमार को सनातन धर्म उत्थान समिति का हरियाणा प्रदेश ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। समाज में शांति कायम रखने व सामाजिक व धार्मिक मूल्यों का संरक्षण करने में उनकी भूमिका रहेगी। एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, डाॅ राजेश त्रिपाठी, मुकेश शर्मा ने उनकी नियुक्ति पर सधउ समिति के राष्ट्रीय संस्थापक अनिल पाण्डेय, संरक्षक राजेशनाथ, राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत कुमार शर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, प्रवक्ता मोनिका मलिक का आभार जताया है। उनके साथ ही आजमाबाद मोखुता के नरोत्तम को युवा ब्लाक अध्यक्ष, कारोता के भारत लाठर को ब्लाक अध्यक्ष तथा लावन के रामभगत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति के बाद समिति कार्यकारिणी को ओर अधिक मजबूती मिलेगी। सधउ समिति शांति-सुरक्षा व समाज के कल्याण तथा धार्मिक मूल्यों को बढावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भारतवर्ष में विभिन्न स्थानों पर समाज सेवा के कार्य कर रही है। जिसमें उनका भी सहयोग रहेगा।