मेरठ में “डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम” की पुण्यतिथि पर *”कलाम को सलाम”* राज्यस्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

City24news/सुनील दीक्षित
– कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत गौतम व पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन रहे मुख्य अतिथि
–राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन रहे विशिष्ट अतिथि
–कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली ने की
नूंह | शुक्रवार को जनपद मेरठ के नेताजी सुभाष चंद्र बॉस प्रेक्षाग्रह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा मिसाईल मैन व भारत के पूर्व राष्ट्रपति “डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम” की पुण्यतिथि के अवसर पर *”कलाम को सलाम”* एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी व सांसद दुष्यंत गौतम व पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा शाहनवाज हुसैन रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक, सत्येंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा, अमित वाल्मीकि प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, शिव कुमार राणा जिला अध्यक्ष भाजपा मेरठ, विवेक रस्तोगी महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ आदि वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने की।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सैंकडों अल्पसंख्यकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅo ए पी जे अब्दुल कलाम जैसी शख्सियतें सदियों में जन्म लेती हैं। अब्दुल कलाम ने भारत देश को कई बड़े बड़े आधुनिक मिसाईल दिए जो दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं हैं। उन्होंने राष्ट्रपति रहते हो या वैज्ञानिक कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की हर भारतीय को जरूरत हैं। उन्होंने हमें बताया कि देश सर्वोपरि है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि डाॅo अब्दुल कलाम भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आदर्श थे। उन्होंने वैज्ञानिक व रक्षा के क्षेत्र में देश के लिए बड़े बड़े आविष्कार किए। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की हर भारतीय को जरूरत है। वे सभी के लिए आदर्श व मार्गदर्शक थे।
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी डाॅo ऐ पी जे अब्दुल कलाम द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि आज हम सभी पूर्व राष्ट्रपति व मिसाईल मैन डाॅo ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें ख़िराज-ए-अकीदत पेश करने पहुंचे हैं। उनके लिए सबसे बड़ी ख़िराज-ए-अकीदत यही होगी कि उन्होंने जो रास्ता अपने जीवन में हमें दिखाया है, हम सभी उस पर चलें। देश के विकास व उन्नति में अपना पूर्ण योगदान देने का काम करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महापुरूषों को याद कर रही हैं। उनके बलिदानों और त्याग को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुंवर बासित अली ने भी कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए मुबारक़बाद दी। उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यकों का पैगाम यही है कि देश का मुसलमान मोदी जी के साथ है। उन्होंने डाॅo ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें ख़िराज-ए-अकीदत पेश की तथा कार्यक्रम में पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों का धन्यवाद व आभार जताया।
इस अवसर पर सत्येन्द्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष, अमित बाल्मीकी प्रदेश मंत्री, महानगर अंजुम निजामी, नईम तोमर, दिलशाद राष्ट्रीय प्रवक्ता, हसीन आसीन, लायक अली, हैदर चौधरी, अनस खान, तनवीर चौहान, नईम मलिक, उसमान मलिक, इसरार मलिक, नसीम खान, अख्तर खान, सलाऊद्दीन सैफी, शिव कुमार राणा, परवेज खान, फिरोज चौहान, विवेक रस्तोगी, केके खान, कुंवर जहीर अहमद आदि वरिष्ठ नेताओं के अलावा हजारों प्रमुख लोग मौजूद रहे।