रसूलपुर में सोलर पैनल संचालित कुएं का सुरक्षा ढक्कन चोरी 

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | खंड के गांव रसूलपुर में एक सोलर पैनल संचालित कुएं का ढक्कन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया | इस बारे में कुएं के मालिक रसूलपुर निवासी राम सिंह, पूर्व पंचायत मेंबर ने कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साथ दो घटनाएं पहले घटित हो चुकी हैं | जिनमें पहली घटना के मुताबिक बीते जून माह में उनके सोलर सिस्टम संचालित बोरवेल को जलाया गया था तो दूसरी घटना में उनके बोरवेल से करीब 300 फुट लंबी पाइप लाइन को कुल्हाड़ी मारकर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया | अब उनके कुएं से सुरक्षा के लिए लगाया गया लोहे का ढक्कन चोरी हो गया | इस ढक्कन का वजन करीब 30 किलो बताया गया है | पुलिस ने राम सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *