रेवाड़ी भाजपा बना रही जीत का हैट्रिक प्लान

0

जिला भाजपा में तीन दिन से चल रहा है मैराथन बैठकों का दौर
City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। हरियाणा में 1अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रेवाड़ी जिला भाजपा कार्यालय में भी तीन दिन से चुनावी मैराथन बैठकों का दौर चल रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ वंदना पोपली कर रही हैं। श्रीमती पोपली ने बताया कि इस बार भी हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। चुनाव जीतने की हैट्रिक प्लानिंग बनाई जा रही है। लगातार तीन दिनों से पार्टी कार्यालय में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के प्रमुख व पार्टी पदाधिकारियों से लेकर इकाई कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बनाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है। सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास बरकार रखने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी की तरह जमीनों के घोटाले, नोकरियों में खर्ची- पर्ची नहीं करती। भाजपा ने लगभग सभी विभाग ऑनलाइन कर गैस की लाइन, बिजली बिल जमा करने की लाइन से जनता को लाइनों से छुटकारा दिलाने का काम किया है। जनता यह अच्छी तरह जानती है की भाजपा कांग्रेस की तरह लूट खसोट की सरकार नहीं है। इन बैठकों में भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, ईश्वर चनीजा, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी,

धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष रामनिवास,

बावल मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह,

खोल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, 

गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र भारद्वाज,

डहीना मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र लुहाना,

जाटुसाना मंडल अध्यक्ष इंदर राव,

नाहड मंडल अध्यक्ष प्रदीप बाबा, 

बेरली मंडल अध्यक्ष दयानंद सोनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *