बिजली निगम में 14 वर्ष की सेवा के बाद हुआ सेवानिवर्त

0

Oplus_0

निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने के चलते 38 बार झेला बदली का दंश 
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना| दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय कनीना सहित रेवाड़ी, बावल, महेन्दरगढ़ के अलावा विभिन्न स्टेशन पर कार्यरत जेई बीरसिंह करीब 14 वर्ष का  सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया गया| तत्पश्चात उन्हें  निवास स्थान देहलावास गुलाबपुरा तक छोड़कर आए | ड्यूटी के दौरान बिजली चोरी पकड़ने के चलते उनको अनेकों बार इधर-उधर बदली का सामना भी करना पड़ा | भूतपुर्व  सैनिक होने के नाते उनमें ईमानदारी व निष्ठा के साथ ड्यूटी करने का भाव भरा हुआ था | लिहाजा चोरी करने वालों को नहीं बख्शा गया | जिसके चलते उनका 10 दिन मे 7 बार तबाद्ला किया गया। उपमंडल लोहारु में उनकी ड्यूटी बिजली चोरी पकड़ने व बिल भरवाने के कार्य में लगा दी गई | जहां 3 महीने में करीब 5 करोड़ की बिलिंग करवाने का रिकॉर्ड बनाया गया | नारनौल भंडार गृह मे उनकी बदली के दौरान 70 सिमेंट के खम्बे आये थे , जिनकी गुणवत्ता जांच में खड़ी नहीं उतरी, जिसे लेकर  उच्च अधिकारियों ने 21 दिन के बाद ही जींद परिचालन मंडल में उनका तबादला कर दिया गया। निष्ठा पूर्वक किए जा रहे कार्य एवं उनकी बदली को लेकर 10 अप्रैल 2020 को माननीय उच नयायालय के आदेश पर बीर सिह  कनिस्ट अभियंता को वापिस महेंद्रगढ़  मंडल में नियुक्त किया गया | 27 मई को एक अजनमा नामक फर्म से 67.498 किलो मीटर तार मंडलीय भंडार रेवाडी मे आया था | जिसका निरीक्षण करने पर 15 ड्रमो मे 726.6  किलोग्राम यानी लगगभग 3395 मीटर कम पाया गया | उन्होंने ड्यूटी के दौरान जांच परख करने के बाद चीफ मेटिरियल कार्यालय और ईससे सम्बंधित स्टोर मे भारी अनियमिततायें बरते जाने के भी आरोप लगाए | उन्होंने कहा कि  कैग से इसकी जांच करवाई जाए तो पढ़ने खुल सकती हैं। बिजली चोरी एवं भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों की कलई खोलने के चलते लगभग 14 वर्ष के कार्यकाल में उन्हें 38 बार तबादला तथा 2 बार निलम्बन का दंश झेलना पड़ा | सेवानिवृत्ति समारोह में बिजली निगम के एसडीओ पवन कुमार,नरेश यादव एसडीओ एचवीपीएनएल, योगेश यादव जेई,महेश अत्री जेई, सुरेंदर शर्मा जेई,जय सिंह जेई, सतीश जेई, सुधीर सीए सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे|


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *