रेखा सिंह व सुनीता सिंह ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी।  हरियाणा सरकार द्वारा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार से सम्मानित रेखा सिंह ने अपनी माता जो हरियाणा सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार से सम्मानित हैं के नाम पर रेजांगला पार्क में एक पेड़ माँ के नाम पर लगाया। रेखा सिंह ने 3 साल पहले भी 10 पौधे रेजांगला पार्क में लगाए थे जो अब वृक्ष बन गए हैं। हम आपको बता दें इस अवसर पर उनकी बड़ी बहन सुनीता सिंह जो माउंट एवरेस्ट विजेता है व हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं ने भी उनके साथ पौधारोपण किया। दोनों बहनें पर्यावरण प्रेमी भी है। दोनों बहनों ने लोगों को संदेश दिया कि पेड़ो के कटने से ऑक्सीजन की कमी हो रही है जो हमने कोरोना काल मे देखी थी। पर्यावरण को बचाने के लिए व ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। उनके पिता जोहरी सिंह जो बीएसएफ से सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं वे भी समाज के क्षेत्र में हमेशा योगदान देते रहे हैं। उन्होंने भी कहा कि उन्हें गर्व है अपनी बेटियों पर जो देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। उन्होंने भी कहा कि बदलते जलवायु के कारण हमें पेड़ लगाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर रेखा सिंह की भतीजी ने भी पौधारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *