जिला जेल नूंह के कर्मचारी राकेश कादियान ने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | जिला जेल नूंह में कार्यरत एवं एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही राकेश कादियान ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुश (5642 मीटर – पश्चिमी छोर) और दूसरी सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुश (5621 मीटर – पूर्वी छोर) पर भारतीय तिरंगा फहराकर नूंह जिले और हरियाणा का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।
24 अगस्त को रात 2 बजे बेस कैम्प (4000 मीटर) से शुरू हुई चढ़ाई के बाद राकेश ने सुबह 6 बजे पहली चोटी पर और 10:15 बजे दूसरी चोटी पर सफलता पाई। वह इतने कम समय में दोनों चोटियों पर फतह करने वाले विश्व के पहले पर्वतारोही बन गए।
इससे पहले भी राकेश ने 2024 में मात्र दो दिनों में माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) और माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई कर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। उन्होंने अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो और भारत की कई चोटियों पर भी सफल अभियान किए हैं।