जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर राजीव गांधी को किया याद 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर उनके खिराज ए अकीदत पेश की। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। 

 नूंह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतीराज को संवैधानिक दर्जा दिलाने को पहला कदम रखा था और कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। भारत में आईटी क्षेत्र की पहल उन्ही की देन थी। मजदूरों के उत्थान के लिए मनरेगा योजना बनाई गई, पंचायतीराज व्यवस्था को लाया गया ताकि संपूर्ण विकास किया जा सके।

वक्ताओं ने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे। भारत के विकास तथा प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा तकनीकी विकास में सुधार के अलावा पंचायतों को मजबूत बनाया व 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिलाया। 

इस दौरान जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की सभी इकाइयों के लोग मौजूद रहे। सभी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस की मजबूती का संकल्प लिया और बताया कि उनकी विरासत तथा आदर्श आज भी सभी को प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *