हर अन्याय के विरुद्ध लडऩे वाले जननायक हैं राहुल गांधी : मनोज अग्रवाल

0

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता ने किया विशाल जल सेवा का आयोजन
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुमारी सैलजा के आदेशानुसार बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए बल्लभगढ़ के मुख्य कांग्रेस कार्यालय पर विशाल जल सेवा का आयोजन कर राहगीरों को मीठा जल वितरित किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति राहुल गांधी की अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति उनकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो उनको दूसरों से अलग करते हैं। कांग्रेस पार्टी का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा का लोकाचार उनके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि वो सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं। बल्लभगढ़ कांग्रेस परिवार राहुल गांधी के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा निकालकर देश में नफरत फैलाने वालों को करार जवाब देते हुए देशभर में आपसी भाईचारे का संदेश दिया। श्री गांधी की यात्राओं की वजह से ही लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल करके एनडीए सरकार के समक्ष एक मजबूत विपक्ष बनाने में अह्म भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि आज उस राहुल गांधी का जन्मदिन है जिसने इस देश की 140 करोड़ जनसंख्या को एक नई उम्मीद दी। आज उस राहुल गांधी का जन्मदिन है जिससे सत्ता पक्ष के लोग भयभीत रहते हैं। आज उस राहुल गांधी का जन्मदिन है जो गरीब और वंचितों की लड़ाई लड़ रहा है। आज उस राहुल गांधी का जन्मदिन है जो इस देश के जन जन के दिल में अपनी जगह बना चुका है।  मनोज अग्रवाल ने इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हमारा हरियाणा अपने अस्तित्व को बचाने की निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है, भाजपा सरकार की दमनकारी सरकार के खिलाफ आज हर घर से एक राहुल गांधी निकल कर न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। आज इस सरकार से प्रतिशोध लेने के लिए बल्लभगढ़ की जनता अपने इस बेटे के साथ खड़ी है और आगामी विधानसभा चुनाव में हम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बना कर राहुल गांधी को जन्मदिन का तोहफा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *