सरसों से लदे वाहनों की लगी कतार,पुलिस कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

0

City24news@सुनील दीक्षित
कनीना | मंडी में शुक्रवार को सरसों बेचने वाले किसानों के वाहनों की बढती संख्या को लेकर पुलिस कर्मचारियों में मोर्चा संभाल कर व्यवस्था बनाई। सुबह से ही सरसों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली,पिकअप आने से कनीना-अटेली मार्ग रेलवे क्रॉसिंग फाटक पार से लेकर मंडी गेट तक कतार लग गई। जिससे कई बार सडक़ जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई। पुलिस के ईआरवी वाहन पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पंहुचकर यातायात व्यवस्था बहाल की। शुक्रवार को मंडी में करीब 13 हजार  क्विंटल  सरसों की खरीद की गई।
मंडी में एंट्री करने वाले प्रत्येक वाहन को गेट पास जारी कर धर्मकांटे पर बिना किसी शुल्क के भरे एवं खाली वाहनों का वजन किया जा रहा है। दोनों कांटो के बराबर कार्य करने से एकसाथ दो वाहन क्लीयर हो रहे हैं। फिलहाल सरसों की खरीद नैफेड के लिए की जा रही है। खरीद अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 4525 क्विंटल,मंगलवार को 9206 क्विंटल,बुधवार को 12140 क्विंटल, बृहस्पतिवार को 10280 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। खरीदी गई सरसों में से 2265 क्विंटल का उठान किया गया। वाहनों में जीपीएस सिस्टम नहीं होने के कारण तीन दिन तक सरसों का उठान कार्य नहीं हो सका। गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है।
सरसों खरीद एजेंसी हैफेड के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 5650 रूपये की दर से सरसों की खरीद की जा रही है। जिसका भुगतान किसानों को डीबीटी के माध्यम से 72 घंटे के अंतराल में किया जा रहा है। खरीदी गई सरसों स्टेट वेयर हाउस कनीना के गोदाम में रखी जा रही है।
मार्केट कमेटी सचिव नकुल यादव ने बताया कि सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक किसानों को गेटपास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की सरसों का दाना-दाना खरीदा जाएगा। लेकिन वे धैर्य रखें खरीद प्रक्रिया लंबी चलेगी। सभी किसान आसानी से अपनी सरसों बेच सेकेगें। मंडी में आने वाले किसानों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस मौके पर हैफेड के चेयरमैन एडवोकेट वीरेंद्र दीक्षित, सतीश,कुलदीप, आदेश, सुनील,रविंद्र,राजीव,वीरेंद्र सिंह, भरपूर सिंह उपस्थित थे।
बॉक्स न्यूज
मुख्य प्रशासक द्वारा गठित टीम ने मंडी का दौरा कर परखी खरीद व्यवस्था
मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहुजा की ओर से मंडियों में फसल खरीद व्यवस्था परखने तथा सुचारू रूप से खरीद कार्य किए जाने के मकसद से छह टीमें गठित की गई हैं। जो प्रदेश की विभिन्न मंडियों का दौर कर औचक निरीक्षण कर रही हैं। तीन सद्स्यीय टीम में टीम इंचार्ज वरिष्ठ कृषि व्यवसायिक प्रबंधक संजय वर्मा पंचकूला उनके साथ कृषि व्यवसाय प्रबंधक महावीर भट्टी सिरसा, एबीएम अनिल कुमार सोनीपत ने शुक्रवार को कनीना आनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। करीब दो घंटे रूकी टीम ने किसानों से भी बातचीत की ओर बिजली, पानी, छायां, साफ-सफाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने काटें पर वजन करा रहे वाहनों का निरीक्षण तथा गेट पास का भी अवलोकन किया। किसानों ने मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। यह टीम प्रदेश के 4 जिलों महेंद्रगढ,झज्जर, रोहतक तथा सोनीपत जिले की मंडियों का निरीक्षण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed