जन स्वास्थ कर्मियों ने मागों को लेकर की नारेबाजी

City24news@सुनील दीक्षित
कनीना | अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर शुक्रवार को जन स्वास्थ विभाग ब्रांच कनीना के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधान वेदपाल ने कहा कि सरकार के अडिय़ल रवैये के चलते कर्मचारियों को मांगे मनवाने के लिए हड़ताल करनी पड रही है। सरकार समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं करती है तो भविष्य में उन्हें आदोंलन करना पडेगा। प्रधान ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर कृष्ण कुमार पुनिया, जयपाल यादव, संजय शर्मा, वेद प्रकाश,राकेश खोला, सचिन शर्मा,जसवंत सिंह,राकेश डहीना,अमित कुमार,परमजीत हाजिर थे।