पूर्व प्रधान के निधन पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने जताया शोक
-उनके निधन के बाद कनीना के राजनीतिक, सामाजिक व विकास के अध्याय का हुआ अंत
-नगरवासियों ने माना-उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | नगर पालिका कनीना के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा के निधन पर क्षेत्र के गणमान्यजनों ने शोक जताया है। कनीना स्थित उनके आवास पर रविवार को शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। एडवोकेट जेपी यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा का हाल ही में घटित सड़क हादसे में दर्दनाक निधन हो गया था। वे अपने सहयोगी दीपक के साथ कनीना से डूंगरवास गांव में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। रेवाड़ी के बालाजी मार्केट के समीप पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही स्टेट कैरिज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी कार बस व डीवाडर के बीच में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में राजेंद्र सिंह लोढ़ा गंभीर रूप से घायल हो गए थे वहीं चालक दीपक को भी चैटे आई थी। राजेंद्र सिंह लोढ़ा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था जबकि दीपक का उपचार जारी है। माना जा रहा है कि राजेंद्र सिंह लोढा के निधन के बाद कनीना के राजनितिक, साहसिक, सामाजिक एवं विकास पुरूष का अध्याय समाप्त हो गया है। उनके निधन पर कलानौर नपा चेयरपर्सन निर्मला देवी, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व सीपएस अनिता यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर झूकिया, सतबीर नोताना, अतर लाल, कनीना नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सतीश जेलदार, नगर पार्षद नितेष गुप्ता, होशियार सिंह, मुकेश नम्बरदार, विजयपाल चेयरमैन, अशोक कुमार, कंवर सिंह यादव, अधिवक्ता राजेश यादव, विजय सिंह चेयरमैन, सुभाष चंद, होशियर सिंह सहित प्रबुद्धजनां ने उनके निधन पर शोक जताया है।
फोटो कैप्शन-केएनए 7
कनीना-नपा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा के निधन पर शोक जताते क्षेत्र के प्रबुद्धजन।
