हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

0

City24News@ भावना कौशिश
नई दिल्ली । प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है। फैंस काफी वक्त से एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे, और अब उनकी यह मुराद पूरी हो गई है। हालांकि थोड़ी- सी निराशा की बात यह है कि प्रियंका ने जो नई फिल्म अनाउंस की है, वह हिंदी नहीं बल्कि हॉलीवुड की है। यानी फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड में तो नजर नहीं आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म का नाम ‘द ब्लफ’ है। इसमें वह एक्टर कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी।

image.png

Priyanka Chopra ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को यह गुड न्यूज दी। उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर जिक्र था। साथ में लिखा, ‘मैं उम्मीद करती थी कि अगर जिंदा रहे और भगवान ने चाहा तो हमें भी समुद्री डाकू बनने का मौका देगा।’

प्रियंका की नई फिल्म, फैंस हुए एक्साइटेड

‘द ब्लफ’ की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी, पर अब एक्ट्रेस ने इस पर मुहर लगा दी है। हाल ही एक्ट्रेस ने वर्कआउट करते हुए अपनी एक मिरर सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी, और लिखा था कि वह सेट पर वापस आ गई हैं और काम शुरू कर दिया है। उसी पोस्ट से फैंस एक्साइटेड हो गए थे।

image.png

क्या होगी ‘द ब्लफ’ की कहानी और प्रियंका का किरदार?

बता दें कि The Bluff की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियाई फेज़ की कहानी है और एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू के रोल में दिखेंगी। फिल्म में उनका किरदार तब अपने परिवार की रक्षा के लिए निकल पड़ता है, जब उसके अतीत के रहस्यमय पाप उसे जकड़ लेते हैं। The Bluff को फ्रैंक ई फ्लावर्स डायरेक्ट करेंगे।(स्रोत: समाचार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *