प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी संग अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

0

City24News@ भावना कौशिश
मुबंई। प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस इस वक्त इंडिया में हैं उन्होंने अयोध्या के मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए। प्रियंका चोपड़ा को बहुत सुरक्षा के साथ आयोध्या पहुंचते हुए देखा गया। उनके पति और बेटी भी साथ थे। उन्होंने वहां रामलला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस समय उनके फैंस भी भारी संख्या में मौजूद थे। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जबकि निक जोनस कुर्ता पहने नजर आए।

image.png

इंडिया में होली मनाएंगी प्रियंका चोपड़ा?

लेकिन जब मधु चोपड़ा अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुईं, तो पपाराजी द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि प्रियंका जल्द इंडिया आएंगी। प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले ही इंडिया आ गई थीं और फिर सोमवार, 18 मार्च को निक जोनस भी इंडिया आ गए। निक के आने पर फैंस चर्चा करने लगे कि शायद निक और प्रियंका इस बार बेटी के साथ होली इंडिया में मनाएंगे।

image.png

काम के सिलसिले में मुंबई में प्रियंका चोपड़ा

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में इंडिया आई हैं। हाल ही उन्होंने मुंबई में एक जूलरी कंपनी का स्टोर लॉन्च किया था। इसके बाद हाल ही अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के इवेंट में उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री Women of My Billion अनाउंस की थी, जिसे इस OTT प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाएगा। यही नहीं, वह फरहान अख्तर की पार्टी में भी नजर आईं। इन कामों से फारिग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ 20 मार्च को अयोध्या पहुंचीं और राम लला के दर्शन किए।(स्रोत: समाचार एजेंसी)

ReplyReply allForwardAdd reaction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *