प्रवीण चौधरी पुन: बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा की सहमति से प्रवीण चौधरी को पुन: भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रवीण चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज, विधायक सीमा त्रिखा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें सौंपीं है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। प्रवीण चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग का उत्थान कर रही है और जनता आने वाले चुनावों में फिर से देश व प्रदेश में मोदी-मनोहर सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *