प्रणित रस्तोगी ने अंडर- 7 में प्रथम और अंडर- 9 में तीसरा पुरस्कार जीता

0

City24news@ब्यूरो

फ़रीदाबाद | जिला शतरंज असोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शतरंत प्रतियोगिता में प्रणित रस्तोगी ने अंडर-7 में  प्रथम और अंडर- 9 में तीसरा पुरस्कार जीता।
सेक्टर-82 स्थित मानसकृति स्कूल में फ़रीदाबाद जिला शतरंज असोसिएशन की ओर से 30 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक 3 दिवसीय शतरंत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। असोसिएशन की प्रेजिडेंट नीतू अग्रवाल ने बताया कि शतरंज का आयोजन सभी श्रेणियों के लिए किया गया। जिसमें प्रणित रस्तोगी ने अंडर-7 वर्ग में प्रथम पुरस्कार और अंडर- 9 वर्ग में तीसरा पुरस्कार जीता और 2 ट्रॉफी जीतीं। काश्वी सभरवाल ने अंडर- 15 और अंडर- 17 गर्ल्स कैटेगरी जीतकर 2 ट्रॉफियां हासिल कीं। अंडर-7 गर्ल्स वर्ग में अमर्या शर्मा प्रथम रही। अंडर-9 वर्ग में सिद्धांत राणा व गर्ल्स वर्ग में तिआरा जैन प्रथम रही। अंडर-11 में जयांश ढींगरा व गर्ल्स वर्ग में तनिष्का प्रथम रही। अंडर-13 वर्ग में निकुंज खन्ना व गर्ल्स वर्ग में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-15 ध्रुव शर्मा व गर्ल्स  वर्ग में काश्वी सभरवाल प्रथम रहीं। अंडर-17 में केशव अरोड़ा व गर्ल्स वर्ग में काश्वी सभरवाल ने अव्वल स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *