कानून एवं व्यवस्था की दुरूस्ती के लिए पुलिस द्वारा बरती जाएगी ओर अधिक सतर्कता

oplus_0
नए सदर थाना अध्यक्ष ने अपराधियों को दी चेतावनी
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से और अधिक सर्तकता बरती जाएगी। ये विचार कनीना सदर थाना इंचार्ज गोविंद सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। विदित रहे कि इनसे पूर्व यहां पर निरीक्षक रामनाथ थाना इंजार्च थे जिनका गुरूग्राम में स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर नारनौल से बदली होकर आए थाना इंचार्ज गोविंद सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जायेगा वहीं शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएगें। बुलेट मोटर साईकिल से पटाखे छोडने वालों तथा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता कहलायेगी। थानों में आईपीसी की बजाय भारतीय न्याय संहिता,बीएनएस के तौर पर जाना जायेगा। प्रदेश के सभी लॉयर पास पुलिस कर्मचारियों को बीएनएस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीएनएस के अंतर्गत हत्या,डकैती,लूट, रेप,छेडखानी,धोखाधडी जैसी धाराओं के तब्दीली होगी। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस कर्मियों को बुकलेट मिलेगी।