पुलिस प्रेस नोट 26 जून 2025

–“नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के दौरान सराहनीय काम करने वाले लोगों को किया सम्मानित
सिटी24न्यूज/ओम यादव
फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक, हरियाणा एवं पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आदेशानुसार तथा पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के दिशा-निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे मे आमजन को जागरूक करने के लिए 12 जून से 26 जून तक एक विषेश अभियान चलाया गया। जिसके अतंगर्त 250 के करीब जागरूकता कार्यक्रम करते हुए 15,000 से अधिक लागों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा 12 से 26 जून तक नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया है। इस दौरान आमजन द्वारा पुलिस का सहयोग कर सराहनीय कार्य किया है। जिसपर फरीदाबाद पुलिस द्वारा इस पखवाड़े को सफल बनाने में योगदान देने वाले व्यक्तिगणों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि 26 जून को NIT जोन द्वारा महावीर धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस उपायुक्त NIT मकसूद अहमद सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तिगणों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त मोनिका, जितेश मल्होत्रा व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार सैंट्रल जोन में भी नेहरू कॉलेज सेक्टर-16 A में जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया गया तथा आमजन को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त सैंट्रल उषा, सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
वहीं बल्लभगढ़ जोन द्वारा भी अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ राजकुमार द्वारा लोगों को जागरूक कर अवैध नशे पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से अपील की तथा सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
उन्होंने आगे बताया कि विश्व भर में 26 जून को International Day Against Drugs Abuse And Illegal Trafficking के तौर पर मनाया जाता है। जिस उपलक्ष पर फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक टीम ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद के चिकित्सों व अन्य स्टाफ के साथ मिलकर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम किया।
फरीदाबाद पुलिस से आमजन से अपील है कि अवैध नशा बेचने वालो की सूचना हेल्प लाइन नम्बर 9050891508 व फरीदाबाद पुलिस के कंट्राल रूम नम्बर 9999150000 पर देकर पुलिस का सहयोग करे, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।