नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

0

City24news@संजय राघव

सोहना | सदर थानाध्यक्ष जगजीत सिंह के नेतृत्व में  ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया।  लोगों को जागरूक करते हुए नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। कई जगह नुक्कड़ सभाएं कर शराब, चरस, स्मैक के कारोबार में मिलने वाली सजा की जानकारी देते हुए इस धंधे से दूर रहने को कहा गया। 

थाना प्रभारी ने नशा मुक्ति  के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्कूलों के नजदीक या गांवों में मादक पदार्थो का सेवन अथवा तस्करी हो रही हो तो कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना पुलिस को दे सकता है। स्कूलों के नजदीक बीड़ी, तम्बाकू या अन्य तम्बाकू उत्पाद या मादक पदार्थो की बिक्री भी प्रतिबंधित है। किसी वाहन चालक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसकी फोटो खींचकर पुलिस को दे। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इधर पुलिस के इस अभियान को आम लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।  थाना प्रभारी ने बताया कि  पुलिस के इस अभियान में आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। जागरूक लोग पुलिस के साथ मुहिम में शामिल होकर अन्य लोगों को नशे के खिलाफ सचेत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *