पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए रहे तैयार

0

City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | सभी कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पंहुचाने के लिए ग्रामीण मध्य पंहुच जाएं। ये विचार अटेली के हलका विधायक सीताराम यादव ने मंगलवार को पंचायत समिति कनीना के सभागार में आयोजित ओबीसी मोर्चा की बैठक में व्यक्त किए। सैकंडों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। जिसे लेकर सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। सीताराम यादव ने कहा कि सरकार कौशल रोजगार को बढावा देने के लिए प्रयासरत है। पीएम विश्वकर्मा योजना असहाय एवं कारीगरों की किस्मत पलटने वाली योजना है। इसके माध्यम से सरकार 15 दिन का प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता को 500 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोजगार सम्ंबधी उपकरण खरीदने के लिए एक लाख रूपये की राशी 5 फीसदी दर से लोन स्वीकृत किया जाएगा। लेनदेन ठीक रहने पर योजना अनुसार 30 लाख रूपये तक की राशि प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी 9 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव महेंद्रगढ में जनसभा को सम्बोधित करेगें। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता वहां पंहुचे। बैठक में उपस्थित अटेली हलका विस्तारक चित्रकुमार सभ्रवाल एवं ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा शारदा देवी ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष के लक्ष्मण तथा कर्णदेव कंबोज के नेतृत्व में देश के सभी 28 राज्यों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है वहीं जन हितैषी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पंहुचाया जा रहा है। जागरूक्ता कार्यक्रम को लेकर ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन जेपी यादव,देवदत जांगडा,सूबेदार मुनीलाल शर्मा, कंवरसैन वशिष्ठ, पंडित श्रीराम शर्मा, सुरेश शर्मा,मनोज यादव,राहुल मित्तल,रामेश्वर दयाल,अनिल यादव,दीपक कुमार,प्रदीप कुमार, पूनमचंद शर्मा,रविंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *