पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट मनाएगा 8वां स्थापना दिवस।

0

City24News/नरवीर यादव
फरीदाबाद
| शालिनी मेहता संचालक पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट ने बताया कि शुक्रवार को मन्नत रिजोर्ट साईं धाम मार्ग 86 सेक्टर में ट्रस्ट का 8वां जन्म दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें 25 साइकिल और 25 सिलाई मशीन एवं 150 कम्बल का वितरण किया जाएगा।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल और युवा कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट के 8वें जन्म दिवस आयोजन कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति के माध्यम से लोकगीत और गायन कार्यक्रम कर सनातनी सभ्यता को प्रदर्शित किया जाएगा और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विपुल गोयल मंत्री हरियाणा सरकार के कर कमलों द्वारा साइकिल और सिलाई मशीन और कम्बल आदि का वितरण किया जाएगा।
सत्यवीर धनखड ने कहा कि पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट पिछले 8 वर्षों से असहाय,बेघर और स्लम बस्तियों में रहने वाले एवं वृद्धों के लिए सामाजिक, शैक्षणिक,आर्थिक,शारीरिक एवं मानसिक और भौतिक सुख सुविधाएं प्रदान कर समाज हित में बेहतरीन कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed