श्रद्धा व समर्पण के साथ ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन  

0

जगह-जगह स्थानीय लोगों ने किया यात्रा का स्वागत 
जिला के सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ की पूजा-अर्चना
City24news/अनिल मोहनिया
नूहं | आज के धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर व्यापक स्तर पर तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित किए थे। जिला के सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की है। सभी धर्मों के लोगों ने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का स्वागत किया तथा इस यात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह हिंदू, मुस्लिम व व्यापार मंडल द्वारा पंडाल लगाए हुए थे। उन्होंने कहा कि जिला नूंह में वर्षों से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की परंपरा रही है, जोकि आज के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में स्पष्टï दिखाई भी दी। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इस जलाभिषेक यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए तथा पूजा-अर्चना कर प्रसाद भी ग्रहण किया। जिला के तीनों प्रमुख मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में भी पूरा दिन भीड़ लगी रही। 

सोमवार को जलाभिषेक कार्यक्रम के मद्देनजर सभी तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए स्वयं नलहरेश्वर मंदिर, झिर मंदिर व सिंगार मंदिर का दौरा किया तथा केएमपी एक्सप्रेस रेवासन स्थित पुलिस नाका आदि का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा जगह-जगह नाके लगाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया गया। सभी सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने लिए स्थानीय लोगों ने जिला व पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया। जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख स्थानों पर डयूटी मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की डयूटी लगाई गई थी।

वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने सोमवार को नूंह में आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का स्वागत किया। उनके साथ वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, नलहरेश्वर मंदिर समिति के संरक्षण गुरुचरण सिंह मलिक सहित अन्य जिले के प्रबुद्ध लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया।  

कंवर संजय सिंह ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिलावासियों में विशेष उत्साह रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया, जोकि इस क्षेत्र की भाईचारे की मजबूत व पुरानी परंपरा रही है। मंत्री सोमवार को नलहरेश्वर मंदिर से झिर मंदिर व सिंगार मंदिर तक जलाभिषेक यात्रा के साथ-साथ रहे। उन्होंने शांतिपूर्वक एवं सफल जलाभिषेक यात्रा के आयोजन के लिए स्थानीय लोगों का भी धन्यवाद किया।

आज सुबह जलाभिषेक-यात्रा के दौरान नल्हेश्वर मंदिर नूँह पहुंचे पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नसीमा हुसैन एडवोकेट। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *