िजला स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। खेल विभाग हरियाणा पंचकूला द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढावा देने के लिए जिला स्तरीय 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें ब्लॉक स्तर की सभी विजेता टीमों  भाग द्वारा भाग लिया गया। इस बारे जानकारी देते हुए आशा रानी, वालीबॉल प्रशिक्षक एंव कार्यकारी जिला खेल अधिकारी फरीदाबाद द्वारा बताया गया कि जिला स्तर की खेल प्रतियोगिता शनिवार को करवाई गई। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, खेल का आयोजन खेल परिसर सैक्टर-12 तथा वालीबॉल खेल का आयोजन आशाज्योति विद्यापीठ, सहूपुरा तथा फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजा नाहर सिंह स्टेडियम, एनआईटी फरीदाबाद तथा हैण्डबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी, सैक्टर-49, फरीदाबाद तथा बास्केटबॉल खेल का आयोजन इंडोर स्टेडियम सैक्टर-31 में करवाया गया। जिला स्तर में विजेता रही टीम दिनांक 20.़08.2024 को मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू गुरूग्राम जाएगी तथा 21.08.2024 को इनके खेल मुकाबलें आयोजित कराये जाएगें। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के परिणाम में वालीबॉल खेल में लडकों में प्रथम समयपुर बल्लभगढ़ और लड़कियों में              समयपुर बल्लभगढ आया। वहीं हैण्डबॉल खेल में लडकों में प्रथम जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका और लड़कियों में डीएवी 49 कल्ब आया। बास्केटबॉल खेल में लडकों में प्रथम एफबीडी मिक्स और लड़कियों में 331 फरीदाबाद प्रथम आया। खो-खो खेल में लडकों में प्रथम राजकीय उच्च विद्यालय, जुन्हेडा और लड़कियों में र्स्पोटस क्लब, जुन्हेडा आया। फुटबॉल खेल में लडकों में प्रथम पैंथर और लड़कियों में         नाहर सिंह स्टेडियम प्रथम आया। वहीं कबड्डी खेल में लडकों में प्रथम विकास मोहना और लडकियों में प्रथम समयपुर सीनियर सैकण्डरी स्कूल प्रथम आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *