साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन 

0

City24news@ज्योति खंडेलवाल

पलवल | जिला अध्यक्ष अधिवक्ता चन्द्रशेखर रावत ने कहा कि आज बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर का गुणगान न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरा विश्व करता है। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से बताया है कि किस प्रकार न्यायपालिका चले, प्रशासन चले, कैसे शिक्षा का प्रबंध हो और कैसे देश की संसद चले। परंतु आज भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने में लगी है। इसलिए भाजपा को अब इस देश की सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा घमंडी सरकार है। भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटती है, दो दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करती है। चलते चुनाव में मुख्य दल कांग्रेस के खाते सीज करती है। बाबा साहेब ने जो वोट डालने का अधिकार सबको दिया था, भाजपा उसको खत्म करने का प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले भाजपा ने देश से आरक्षण खत्म करने का भी षड्यंत्र रचा था। उस समय भी सारा विपक्ष इक्ट्ठा हुआ था और भाजपा को अपनी बात वापस लेनी पड़ी थी। आज भी संविधान को बचाने के लिए सारा विपक्ष इक्ट्ठा हुआ है और इंडिया गठबंधन के नाम से चुनाव लड़ रहा है। आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन को जीताने के लिए पूरी मेहनत से लगा हुआ है। “इंडिया” गठबंधन बाबा साहेब के संविधान को बदलने की साजिश को कामयाब नहीं नहीं होने देंगे।

 बाबा साहेब द्वारा लिखा संविधान कोई कागज नहीं बल्कि भेदभाव, छुआछूत के खिलाफ एक आवाज और गरीबों के लिए एक नई जिंदगी का मसौदा है। लेकिन भाजपा और भाजपा के सांसद कह रहे हैं कि यदि हमारी 400 सीटें आ गई तो संविधान को बदल देंगे।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लोगों को हम सबने मिलकर नहीं रोका तो ये बाबा साहेब के सपनों को धाराशाई कर देंगे। ये लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को तोड़ना चाहते हैं और शोषित वर्ग के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भाजपा सरकार आई तो वोट का राज खत्म हो जाएगा। संविधान को बचाने के लिए और आपके बच्चों के भविष्य के लिए एक एक वोट इंडिया गठबंधन को दें। इस अवसर पर सुन्दर लाल गौतम , संजय वर्मा,गजराज,इंदर,बिजेंदर, नरेश ,कुलदीप हरसाना,धर्मेन्द्र सिंह, संदीप ,राजवीर जाखर व अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *