परिणाम की चिंता किए बिना, मेहनत करते रहना चाहिए : वंदना पोपली

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा नि:शुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें श्रीमती वंदना पोपली  जिला अध्यक्ष भाजपा मुख्य अतिथि एवं हुकुम चंद यादव पूर्व जिला अध्यक्ष अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चो में आगे बढ़ने का उत्साह वर्धन होता हैं। उन्होंने कहा कि हमे परिणाम की चिंता नही करनी चाहिए बल्कि हमेशा मेहनत करते रहना चाहिएं उन्होंने कहा की संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन करवाना एक सराहनीय कार्य है। 

सतयुग राइजिंग स्टार प्रतियोगिता में रेवाड़ी के 12 स्कूलों के 200 से भी अधिक  बच्चो ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता  मानवीय मूल्यों पर आधारित गीतों पर रखी गई थी। 

प्रधानाचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 शहरों में आयोजित की जा रही है। जिसमें फरीदाबाद, दिल्ली , पानीपत , कुरुक्षेत्र ,अंबाला , रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, बरेली एवं मुरादाबाद शहर हिस्सा लेंगे। प्रत्येक शहर से जो स्कूल प्रथम स्थान हासिल करेंगे। उनके मध्य 16 अगस्त 2024 को सतयुग दर्शन सभागार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को  3100 रुपए, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसी संदर्भ में आज प्रतियोगिता का तीसरा राउंड रेवाड़ी शहर में रखा गया । सभी स्कूलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। 

इस प्रतियोगिता में  निर्णायक मंडल में प्राचार्य दीपेंद्र कान्त,मनीषा अग्रवाल जी ,ज्योति शर्माजी, राजकुमार जी ,गीतांशु जी ने कार्यभार संभाला।

सभी वालंटियर व सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य दीपेंद्र कांत द्वारा सभी अतिथियों का प्यार भरा सम्मान  देकर अभिवादन किया गया। अंत में केंद्र व्यवस्थापक श्री मति ऊषा सेहगल 

 ने सभी स्कूलों से आए हुए अध्यापकों बच्चों और माननीय अतिथियों को इस समारोह में आने के लिए धन्यवाद किया और यह बताया कि विद्यार्थियों के हित हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

आकांशा भयाना जी और नमिता जी ने मंच का संचालन किया। इसके अलावा सभी सदस्य अनु बहल,जयंत बहल, शीतु सेहगल, रेशमा सेहगल,ज्योति बहल, मीतू बहल,पूजा बहल,रिम्पी चावला, नरेंद्र सेहगल, मुकेश रंग, अजय रंगा, सौरभ यादव, उमेश पोपली, संजय खटीक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *