खाते में पैसे भेजने के बहाने हैकर्स ने महिला के खाते से उडाए 70 हजार

0

दीपावली त्योंहार के नजदीक आते बढी हैकर्स की सक्रियता
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| दीपावली त्योंहार पर साइबर हैकर्स आमजन को नए-नए तरीके खोजकर अनजान उपभोक्ताओं को अपने जाल में फंसाकर खाते से रूपये उडा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला कनीना के वार्ड 3 की महिला के साथ घटित हुआ है। पीडित महिला रंजिता ने कनीना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके फोन पर अज्ञात नम्बर से काॅल आई जिसके माध्यम से राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने महिला को विश्वास में लेकर पैसे भेजने के बहाने उसके बैंक खाता नम्बर ले लिए। उसके बाद महिला के मोबाईल फोन पर 20 हजार रूपये मिलने का संदेश आया। उसके बाद 50 हजार रूपये और भेजे जाने का संदेश मिला। बाद में उसने ये रूपये वापिस भेजने को कहा। महिला ने अपने खाते से उपरोक्त पैसे वापिस भेज दिए। उसके बाद महिला ने दो बार फोन पर काल की तो कोई जवाब नहींे दिया गया। उन्होंने कहा कि झांसे में देकर आरोपी व्यक्ति ने उनके साथ फ्राड किया है। थाना इंचार्ज रतन सिंह ने बताया कि साईबर फ्राड करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *