होली के पावन,पवित्र,पुण्य पर्व पर बेरोजगारी,अशिक्षा,भ्रष्टाचार,अपराध, गरीबी,अन्याय जैसे दानव का करें अंत: रजत जैन

0

 -बच्चों को स्वावलंबी, संस्कारवान,शिक्षित बनाएं: रजत जैन
-नारी के मानसम्मान करने वाले नव समाज का करें निर्माण:उपाध्यक्ष

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | होली बुराई पर अच्छाई की जीत, भगवान के प्रतिसच्ची,भक्ति,निष्ठा व आस्था के रूप में मनाया जाने वाला पावन, पवित्र, पुण्य,आस्था का पर्व है।ये बात सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष व समाजसेवी रजत जैन ने कही।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर छुपे बुराई रूपी हिरण्यकश्यप का समूल रूप से अंत (मारना) करना चाहिए तभी भक्त पहलाद के सपने को साकार व भगवान नृसिंह के अवतार का उद्देश्य को साकार किया जा सकता है। क्योंकि भगवान नृसिंह ने भक्त के प्रति सच्ची श्रद्धा आस्था व भावना के सपने को साकार करते हुए एक भक्त की करुणा भरी पुकार पर भगवान हरी ने खंबे को चीरकर नृसिंह का अवतार लिया तथा सत्य और मर्यादा का सद्मार्ग जनमानस को दिखाया।रजत ने कहा की हरण्यकश्यप ने भक्त प्रहलाद को मारने के लिए अनेक अत्याचार किए।जब वह हर प्रकार के थक गया। तो उसने अपनी बहन होलिका का सहारा लिया तथा भक्त पहलाद को मारने के लिए झांसी से लगभग 80 किलोमीटर दूर ऐरचनगर में एक अग्निकुंड का निर्माण करवाया और होलिका की गोद में भक्त पहलाद को बैठाकर उसे भस्म (मारने)करने का प्रयास किया। लेकिन भगवान ने अपने भक्त की रक्षा करते हुए। होलिका को भस्म कर दिया और भक्त पहलाद पूर्ण रूप से सुरक्षित बच गया।रजत ने कहा कि आज के समय में अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, अन्याय जैसे दानवों का हम सबको मिलकर अंत कर,एक प्रगतिशील,संस्कारवान, नैतिक शिक्षा से परिपूर्ण,नारी का मान सम्मान, करने वाले, नव समाज का निर्माण करना है। यही बुराई पर अच्छाई की सच्चे अर्थो में विजय होगी।रजत ने नारी सशक्तिकरण के लिए नारी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि आज के समय में नारी शिक्षा का महत्व अत्यधिक रूप से बढ़ गया है।इसलिए बिना किसी भेदभाव के लड़कियों की शिक्षा पर भी समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण ध्यान देकर उन्हें संस्कारवान बनाएं। जिससे कि नारी सशक्तिकरण का सपना पूर्ण रूप से साकार हो सके।अपने बच्चों को स्वाबलंबी, संस्कारवान,शिक्षित, बनाकर देश के विकास में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाऐ। देश के विकास में एक नया आयाम स्थापित कर ,देश का सर्वागीण विकास हो सके। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए, हम सब दृढ़ संकल्प लेकर ये निर्णय लेना होगा की हम ना तो किसी को रिश्वत देंगे ना किसी से रिश्वत लेंगे। जन जाग्रतिअभियान चलाकर व अहिंसा के पथ पर चलकर देश को भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त बना कर भारत वर्ष को सोने की चिड़िया बनाने का संकल्प ले। होली पर चंदन, हल्दी, रोली, चंदन ,गुलाल से तिलक लगाकर होली का पर्व मनाऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *