गर्वित के जन्मदिन पर गायों को गुड़ खिलाया
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कृष्ण गौशाला कनीना में शुक्रवार को सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह के पौत्र गर्वित राव का जन्मदिन मनाया गया। गर्वित के पिता नरेंद्र कुमार एवं माता दीपक कुमारी ने गायों को गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से देवता प्रसन्न होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा के लिए आगे आना चाहिए। अर्जुन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी विमला देवी ने गोशाला में 5100 का सहयोग दिया। इस मौके पर गौशाला प्रधान भगत सिंह, उपप्रधान रविंद्र बंसल, अशोक पैकन, ठेकेदार ओमप्रकाश जांगिड़, प्रिंस, भाविका यादव, सुनीता, डॉ नीरज, अमीर सिंह, अशोक कुमार, विजयपाल चेयरमैन, होशियार सिंह उपस्थित थे।
