नूंह पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, ऑनलाइन साड़ी बेचने के नाम पर की थी लाखों की ठगी।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह जिले में साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। साइबर थाना टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो फर्जी सिम और फ्रॉड मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन साड़ी बेचने के बहाने लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर कई विभिन्न राज्यों के लोगों को ठगा, जिसमें कुल 9 शिकायतें दर्ज हैं और ठगी की राशि लगभग 60 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर ठगी करने वाला हसीन निवासी नई थाना बिछौर जिला नूंह पुन्हाना जुरहेडा रोड के पास ठेक मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए ,जिनमें दो फर्जी सिम और अलग अलग व्हाट्सएप अकाउंट से लॉगिन मिले। इन अकाउंट में संदिग्ध चैटिंग, स्कैनर स्क्रीनशॉट और फोटोज मिले, जो ऑनलाइन ठगी से जुड़े थे। साइबर पोर्टल पर चेक करने पर एक नंबर के खिलाफ 9 शिकायतें दर्ज पाई गईं, जिनमें 850 से 18,843 रुपये तक की ठगी थी। शिकायतकर्ता गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार से थे। जिनके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने फोन और सिम को ज़ब्त कर लिया है। लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहें, अज्ञात नंबरों से लेन-देन न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *