कनीना में श्रद्धापूर्वक याद किए गए ‘नेताजी’

0

-सुभाष चंद्र बोस क्लब द्वारा किया गया खेलों का आयोजन
City24News/सुनील दीक्षित
 
कनीना | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में कनीना स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की ओर से शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व बाबा मोलड़नाथ आश्रम के महंत रामनिवास ने गणमान्य जनों के साथ नेताजी की आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद वे खेल मैदान पहुंचे जहां खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महंत रामनिवास ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को बंगाल प्रांत के कटक में हुआ था। उनके पिता जानकीनाथ बोस, एक प्रसिद्ध वकील थे और उनकी माता प्रभावती देवी एक गृहिणी थीं। वे आईसीएस की सेवा त्याग कर आजादी के आंदोलन में कूद गए थे। उनके परिवार में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की एक लंबी परंपरा रही है। 1942 में उन्होंने आई एन ए की की स्थापना की। सुभाष चंद्र बोस को कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन, 23 जनवरी, भारत देश में मनाया जाता है। इस मौके पर नपा के वाइस चेयरमैन सूबे सिंह, विजय सिंह चेयरमैन, सूबेदार सतपाल सिंह सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed