देश की आज़ादी से लेकर विकास में नेहरू जी का योगदान ऐतिहासिक: आफ़ताब अहमद 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस जिला मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें ख़िराज ए अक़ीदत पेश की । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व नूंह विधायक चौधरी आफ़ताब अहमद ने की ।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एक दमदार और दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपने जीवन काल में जो भी कार्य किया, उसमें उत्कृष्टता हासिल की और अपने पीछे एक विशाल विरासत छोड़ गए। उनके नेतृत्व में, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएआरसी, इसरो और डीआरडीओ आदि सहित उच्च शिक्षा के कई संस्थान स्थापित किए गए।

विधायक आफताब अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने पंडित नेहरू के पंचशील सिद्धांत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सिद्धांत को आज भी दुनिया स्वीकार करती है।

विधायक आफताब अहमद ने बताया कि उद्योग, विदेश नीति, कृषि, रोजगार और रक्षा क्षेत्र में नेहरू ने मजबूत नींव रखी। आजादी के बाद देश खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था। नेहरू के मार्गदर्शन में कृषि क्षेत्र को मजबूत किया गया। इसका परिणाम है कि आज देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर है।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में नेहरू जी का संघर्ष ऐतिहासिक रहा और काफ़ी बार उन्होंने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ जेल की सजा झेली। 

कार्यक्रम में कांग्रेस इकाइयों के विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना ही पंडित नेहरू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *