कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम की बदौलत देश में तीसरी बार बनी एनडीए सरकार : कृष्णपाल गुर्जर

0

भाजपा जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा के कार्यालय पर हुआ केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री का भव्य स्वागत
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। 
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है, भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है और उनके द्वारा दिन-रात किए गए कड़े परिश्रम की बदौलत देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है और उन्हें पुन: फरीदाबाद क्षेत्र की जनता का सेवा करने का अवसर सुअवसर प्राप्त हुआ। श्री गुर्जर भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा के सेक्टर-81 ग्रेटर फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की हैट्रिक लगाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के चलते वह तीसरी बार फरीदाबाद से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल हुए है और अब हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि समूचे फरीदाबाद में जो विकास का पहिया पिछले दस सालों से चल रहा था वह आगे भी जारी रहेगा और इस जिले को विकास के मामले में देश का सबसे अव्वल शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर वह अभी से जुट जाए और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि हरियाणा में भी तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को विश्वास दिलाया कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है और लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा में भी पार्टी विजयी हैट्रिक लगाकर नया कीर्तिमान रचने का काम करेगी। इस मौके पर समाजसेवी पारस राय, आशीष माटा, हेमंत ऐरी, विकास शर्मा, मनीष बत्रा, गगन अरोड़ा, प्रवेश चंदीला, मनीष चौधरी, दीपांकर आहुजा, अभिषेक अनेजा, सागर दुआ सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *