एनसीबी हरियाणा द्वारा ओपीएस विद्या मंदिर में नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को किया जागरूक

-प्रतिबंधित नशे की रोकथाम के लिए 1933 पर नशे के विरुद्ध दे गुप्त सूचनाएं- डॉ अशोक कुमार वर्मा
City24news/नरवीर यादव
करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह भौरिया एवं श्री मोहित हांडा के नेतृत्व में हरियाणा में नशे के विरुद्ध आंदोलन के रूप में युद्ध छेड़ा गया है। पुलिस उपाधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह की देखरेख में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा नशा मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में वे आज ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर 13 करनाल में पहुंचे हुए थे। विद्यालय की प्राचार्या डॉ जसजीत सूद की अध्यक्षता में विद्यालय में एक दिवसीय नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्रथम सत्र में 52 चालकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। दूसरे सत्र में 650 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने दोनों स्थानों पर अलग अलग व्याख्यान प्रस्तुत किये और कहा भारत को ड्रग फ्री करने के लिए सरकार ने 1933 अथवा NCB MANAS पोर्टल अथवा हरियाणा के लिए 9050891508 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई। प्राचार्या डॉ जसजीत सूद ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अति आवश्यक और बहुत ही लाभदायक जानकारी रही।