राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ ने की नियुक्तियां

0

City24news@निकिता माधोगड़िया

रेवाड़ी। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के विस्तार एवं नियुक्ति कार्यक्रम का आयोजन बवाल विधानसभा में किया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने हरियाणा प्रदेश में सचिव की जिम्मेदारी सुरेंद्र वशिष्ठ को तथा बावल विधानसभा शहरी प्रधान की जिम्मेदारी सतीश शर्मा को दी। इस मौके पर डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि यह दोनों ही कार्यकर्ता बहुत अच्छे हैं और कर्मशील है, ये धरातल से जुड़े हुए कार्यकर्ता है। ये व्यापारियों के हित में काम करेंगे तथा दोनों को नवीन दायित्व के लिए बधाई दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने कहा की राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है तथा सरकार की जो कल्याणकारी नीतियां है उनको व्यापारियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह सभी ट्रेड के व्यापारियों को एक प्लेटफार्म पर लाना चाहता है, ताकि व्यापार की जितनी भी दिक्कत है वह दूर की जाए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, प्रीतम सोनी, राजेश सोनी, संजय नरूला, बलराज दायमा, सोनू , मनीष सोनी, नानक टक्कर, शशि, हरीश, संजय गेरा, अतुल गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉ रामनिवास, अरुण व बाजार के अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *