कनीना में नव वर्ष तक 14 वार्डों के लिए होगें नगरपालिका चुनाव  

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | लोकसभा तथा विधान सभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद स्थानीय निकाय के चुनाव होने की संभावना बन गई है। नगरपालिका कनीना में इस बार 13 के स्थान पर 14 वार्ड के लिए चुनाव होगें। नपा परिसीमन में एक वार्ड की बढौतरी कर दी गई है। इस बारे में शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा की ओर से इस बारे में बीते समय अधिसूचना जारी की गई थी। नपा में किसी भी नजदीकी गांव को शामिल नहीं किया गया है,पुराने क्षेत्रफल अनुसार नपा वार्डों का विस्तार किया गया है। निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से 14 वार्डों का परिसीमन की ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। बीते समय तैयार की गई 13 वार्डों की सूचि के मुताबिक कनीना में कुल 9626 मतदाता दर्शाए गए थे। 14 वार्ड का गठन करने के उपरांत मतदाता सूचि को पुन अपडेट किया जायगा। नव वर्ष तक स्थानीय निकाय के चुनाव होने की संभावना है।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *