सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी में शामिल हों अधिक से अधिक युवा – डीसी अखिल पिलानी

0

-31 अक्टूबर को एकता व भाईचारे के संदेश के साथ दौड़ेगा जिला नूंह का युवा- अखिल पिलानी
City24news/अनिल मोहनिया

नूंह | सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आगामी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को जिला नूंह मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ यह दौड़ देश की एकता व अखंडता को समर्पित होगी जिसमें हर वर्ग की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। 

डीसी अखिल पिलानी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता व सरकार में विशेष कार्य अधिकारी आईपीएस पंकज नैन के साथ रन फॉर यूनिटी के आयोजन को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसी अखिल पिलानी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को होने वाले इस इवेंट में जिला वासियों की प्रभावी जन भागीदारी रहेगी। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से जिला नूंह वासी एक साथ देश की एकता व अखंडता का संकल्प लेते हुए दौड़ेंगे। इस दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के युवा व आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश कायम रखने का संकल्प लेते हुए रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। यह दौड़ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होगी जिसमें प्रतिभागी अपने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए दौड़ लगाएंगे। राष्ट्रीय भावना के साथ दौड़ लगाते हुए प्रत्येक नागरिक सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभी से विभागीय स्तर पर तथा जन भागीदारी के साथ तैयारी शुरू कर दें ताकि इस कार्यक्रम को गरिमामयी ढंग से मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed