मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग: विपुल गोयल

श्री विपुल गोयल (कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार) ने कहा: “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, मोदी जी ने भारत में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। यह 11 वर्ष केवल प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव और वैश्विक मंच पर भारत की पुनः प्रतिष्ठा का कालखंड है।” उन्होंने आगे कहा कि “मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है। आने वाला समय मोदी जी के विकसित भारत विज़न को साकार करने का है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसकी पुष्टि स्वयं विश्व बैंक द्वारा की गई है। भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले वर्षों में शीर्ष तीन में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है। देश की डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे का तीव्र विकास, विदेशी निवेश में वृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की भूमिका एक मजबूत भारत का प्रमाण हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग 142 से 63 तक पहुँची। 1500+ अप्रचलित कानूनों को समाप्त कर बिज़नेस को आसान बनाया गया। 3.96 लाख किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण, एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल लाइन. 140+ नए हवाई अड्डे, 136 वंदे भारत ट्रेनें, और विश्वस्तरीय रेलवे व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ भारत को तेज़ी से बदल रही हैं। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पिछले 11 सालों में मोदी जी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख किया। ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ जैसी पहलों का जिक्र करते हुए, उन्होंने युवाओं की भूमिका को सराहा। 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप्स का निर्माण हुआ जिसमें 17.5 लाख युवाओं को स्टार्टअप्स में रोजगार मिला। 1.60 करोड़ युवाओं को स्किल किया गया और रोज़गार उपलब्ध कराये गये । शिक्षा में क्रांति के शिक्षा नीति में बदलाव कर नई शिक्षा नीति शुरू की गई, 23 नए AIIMS, 7 नई IIT, 11 नए IIM और 490 विश्वविद्यालयों की स्थापना ने शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बनाए। MBBS सीटों में दोगुना वृद्धि, डीबीटी से ₹3.80 लाख करोड़ से अधिक की बचत, डिजिटल इंडिया, और भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार मोदी युग की विशेषताएं हैं। 11 वर्षों में जन कल्याण के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 4 करोड़ से अधिक पक्के घर, 15 करोड़ घरों में नल से जल, 12 करोड़ से अधिक शौचालय, 10 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मेडिकल बीमा उपलब्ध कराया गया। श्री गोयल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार का लक्ष्य केवल शासन नहीं, बल्कि हर नागरिक को सशक्त करना, भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाना और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसमें प्रोफेशनल वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।”