मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान शो का हुआ समापन

0

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए समाजसेवी राजेन्द्र फोगला
City24news/सोनिका सूरा
सिवानी | राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खण्ड सिवानी , जिला भिवानी में कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र द्वारा एक विशेष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना था | जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता एवम खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में यह प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र पैनोरामा एवम विज्ञान केंद्र द्वारा भेजी गई |यह विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को विद्यालय परिसर में पहुंची जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोग के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांत को समझाया स्कूल के अध्यापकों और पैनोरामा के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आसपास के विद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया | प्राचार्य श्री सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यह प्रदर्शनी लगाई गई | प्राचार्य सहित उनके स्टाफ गणों ने कुरुक्षेत्र से पधारे सुमित जांगड़ा इंचार्ज रोहित टेक्नीशियन और शैलेंद्र कुमार का स्वागत किया | खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह  ने सभी विद्यालय मुखियाओं को अपने-अपने स्कूल विद्यार्थियों को इस विज्ञान प्रदर्शनी को दिखाने के लिए निर्देशित किया गया पैनोरमा की तरफ से आए सुमित इंचार्ज ने खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान प्रयोगात्मक व्याख्यान और उसके सिद्धांतों को बच्चों के सामने प्रस्तुत किया और उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है | इस तरह के आयोजन से न केवल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है बल्कि वह विज्ञान के प्रति और अधिक गंभीरता से सोचने लगते हैं उन्होंने खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया सोमवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश केडिया एवम मंगलवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध उद्योगपति श्री राजेंद्र फोगला के द्वारा किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेश कुमार और उप प्राचार्य श्री राजबीर जी बेनीवाल खण्ड समन्वयक श्री मनोज कुमार जी श्री कुलदीप सिंह श्री बजरंग व अन्य स्टाफ सदस्य सूर्यकांत हंसराज अजय कुमार रविंद्र राजेश कुमार नवनीत रजनीश व अन्य स्टाफगण उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *