जिला परिषद के चुनाव में वोट किसे दिए जनता को बताएं विधायक : अमन अहमद

0

विधानसभा के गांव बाईखेड़ा पहुंचे अमन अहमद, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता इनेलो में शामिल
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | इनेलो के नेता अमन अहमद रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में गांव की सरदारी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। ग्रामीणों ने इनेलो नेता का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया। इस बीच कई कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अमन अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़ इनेलो का दामन थामा।

यहां कार्यक्रम के दौरान अमन अहमद भाजपा व कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि विधायक यह बताएं कि भाजपा से उनकी क्या सांठगांठ है और जिला परिषद प्रमुख के चुनाव में उनके परिवार का वोट किसे गया था। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता को समझना होगा कि जो उन्हें दिखाया जा रहा है वो सब कुछ सच नहीं है, सच्चाई विपरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल से भाजपा प्रदेश की सत्ता पर काबिज है, लेकिन उसके पास ऐसा कोई काम नहीं है जिसे वो गिना सके। उन्होंने कहा वो 20 वर्षाे से जनता के बीच रहे हैं। उन्होंने कहा वे कौम व इलाके का हमदर्द है। अमन यहां अमन कायम करने आया है। एक बार जनता सेवा का मौका दे, अगर सेवा नहीं कर पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा फिरोजपुर झिरका इलाके को पिछड़ा देख रोना आता है। इलाके के पिछडऩे के पीछे यहां से चुने गए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। क्योंकि इन्होंने क्षेत्र का नहीं केवल अपना विकास किया है। अगर प्रदेश में इनेलो का राज आया तो उस सरकार में क्षेत्र के एक एक आदमी का हिस्सा होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा जो मान व सम्मान गांव की सरदारी ने उन्हें दिया है उसका कर्ज वो समय आने पर चुकाएंगे। इस मौके परा असगर सरपंच जलालपुर, शौकत नाहारिका, जैकम बाईखेड़ा, डा. मुबारिक, शौकत, उमर मोहम्मद, सुबे खां, मास्टर कासम, इसराईल, हाजी बिल्ला, साबिर, रोजदार, मौलवी साबिर, इलियास, हसीन, मुश्ताक, मुस्तफा, जमील, हारुन, जफरुदीन, सालिम, अलीशेर, मजीद ठेकेदार, हसन मोहम्मद, सद्दाम, काला शेखपुर आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *