विधायक नीरज शर्मा ने सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की वैध रोड पर्वतीय कॉलोनी के सडक़ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र की जनता को बेहतर भविष्य के लिए आश्वस्त किया और कहा कि वे हमेशा उनके हित में कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर चौ.राम मेहर प्रधान कहना था कि लंबे समय से इस सडक का काम हमारी प्राथमिकता में था और आज हमें हमारे विधायक पर गर्व है कि जिसके चलते जनता को इस नरकीय स्थिति से मुक्ति मिलेगी।
इस मौक पर राम सिंह यादव ने भी विधायक नीरज शर्मा के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि विधायक श्री शर्मा ने लगातार भाजपा सरकार के सामने इस सडक़ के निर्माण के लिए संघर्ष किया है। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही यह संभव हो पाया है।
इस मौके पर चौ.राम मेहर प्रधान, राम सिंह यादव, प्रिंस कम्बोंज, कौशल पांचाल, प्रवीन यादव, किशोर शर्मा, अंकुर, जसबीर, सम्पूर्णानंद शर्मा, मास्टर जवाहर गिरी, डा धु्रव शर्मा, पंकज शर्मा, पकंज तिवारी, पकंज यादव, शिकांत मौर्य, दिलीप गौतम, मदन शर्मा, डॉक्टर विजय, डॉक्टर सुरेश गुप्ता, विनोद मढ़वाल स्मिति आंटी, डॉक्टर ओमवीर शर्मा, सुनील ठाकुर, संदीप, नरेंद्र ठाकुर, मनोज बघेल, रविन्द्र एवं गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *