शरारती तत्वों ने रसूलपुर में सोलर संचालित बोरवैल में लगाई आग

Oplus_131072
City24news@सुनील दीक्षित
कनीना | उपमंडल के गांव रसूलपुर में बीती रात्री अज्ञात शरारती तत्वों ने एक सौर उर्जा संचालिक बोरवैल में आग लगा दी। जिससे उसमें डाले गए प्लास्टिक के पाईप,बिजली की केबल, 10 एचपी की मोटर, रस्सी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस बारे में रसूलपुर वासी रामसिंह यादव ने बताया कि अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से रात्री 8 बजे से 12 बजे के मध्य घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने आगजनी की सूचना दमकल कर्मियों तथा पुलिस को दी गई। जिन्होंने मौके पर पंहुच कर आगजनी पर काबू पाया। रामसिंह ने बताया कि उनकी ओर बीते समय 10 एचपी का सोलर सिस्टम लगवाया गया था। जिसके माध्यम से वह अपने खेतों में फसल सिंचाई करता था। आगाजनी में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। उनकी ओर से कनीना सदर थाने में दरखास्त देकर शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।