विकसित भारत एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ में हुआ अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन

0

City24news/अनिल मोहनिया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग रहे तथा विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व भाजपा के वरिष्ठ नेता चौo जाकिर हुसैन रहे 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर बासित अली ने की
नूंह |भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में मोदी के साथ मुसलमान कार्यक्रम के तहत विकास, विश्वास और भागीदारी का नया अध्याय के अंतर्गत अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग रहे तथा विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौo जाकिर हुसैन, मंत्री बलदेव सिंह औलख, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय रहे।  

 कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली ने की। 

   विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में मोर्चा द्वारा अल्पसंख्यक सम्मेलन लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।  

अल्पसंख्यक सम्मेलन में मुस्लिम समाज की पूरी भागीदारी रही, अल्पसंख्यक समाज के हजारों प्रमुख लोगों ने शिरकत कर पूरे देश को “अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान” के संदेश का पैगाम दिया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों के लिए हुई ऐतिहासिक पहलों की प्रस्तुति

सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में मुसलमानों की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई।

   मुख्य अतिथि तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास व उन्नति की नई गाथा लिखने का काम किया है। आज भारत देश ने दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से विकसित होने की तरफ अग्रसर है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश के अल्पसंख्यक भी मोदी के साथ हैं। अल्पसंख्यक समाज के लोगों में जो कांग्रेस व विपक्षी दलों ने भ्रांतियां फैला रखी थी, वो दूर हो चुकी हैं। अब देश का मुसलमान नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी से तेजी से जुड़ रहा है।

मंत्री बलदेव सिंह औलख, दानिश आजाद व प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने मोदी के नेतृत्व में विकास व उन्नति में नई ऊंचाईयों को छुआ है। देश व प्रदेश का अल्पसंख्यक अब मोदी के साथ है। अल्पसंख्यकों ने आज के सम्मेलन में हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर यह पैगाम दे दिया है।

  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि 2047 तक भारत देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित देशों की सूची में होगा। देश हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की व विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी व उत्तर प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली के नेतृत्व में बहुत शानदार तरीके से काम कर रहा है। भाजपा व मोदी की नीतियों व लाभकारी योजनाओं के बारे में अल्पसंख्यक समाज को अवगत करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *