हरियाणा पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत 

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकसित प्रदेश बनाने में अपना पसीना बहा रहे हैं। उनका संकल्प है कि हरियाणा एक विकसित प्रदेश बने, उसके लिए पूरी सरकार जन सेवा में लगी हुई है, यह बात मंत्री राजेश नागर ने कही।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। नागर ने कहा कि विकास विभिन्न स्तरों पर किया जाने वाला कार्य है। जिसको मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नायाब हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते हैं। 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ऐसा मुख्यमंत्री हमें दिया है जो रात के दो बजे जनता से मिलने में थकान का अनुभव नहीं करता है। ठीक वैसे ही जैसे हमारे प्रधानमंत्री 18-18 घंटे काम कर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं। 

राजेश नागर ने बताया कि हिसार से अब हवाई सेवाएं बहाल होने का हरियाणा के विकास पर बहुत सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे हरियाणा के विकास में गति आएगी और यहां पर पूरी दुनिया से निवेश लाने में भी आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों का बेहतर जल बिछाने के बाद अब आसमान में भी आवागमन की सहूलियत के साथ हरियाणा देश का सिरमौर बनने के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की ईमानदार और पारदर्शी सरकार के बारे में पूरे देश में चर्चा रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सभी 90 विधानसभा में समान विकास कार्य करवा रहे हैं और बिना पर्ची खर्ची के नौकरियां देकर इस सरकार ने जनता के दिलों को जीता है। यही कारण है कि जनता ने भी तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार केंद्र व राज्य में दी है। आने वाले समय में हरियाणा के विकास को और तेज गति मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *