अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर बना कर लैंगिक असमानता समाप्त करने का संदेश

0

Oplus_16908288

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड व जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि महिलाओं का समाज की उन्नति में सर्वोपरि स्थान है और उन का हमेशा ही सम्मान किया जाना चाहिए। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवता। अर्थात जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है, पूजा होती है देवता वहीं निवास करते है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च है किसी भी पूजा अथवा शुभ कार्य महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा ही रहता है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम एक्सीलरेट एक्शन रखी गई है जिसका तत्पर है द्रुत गति से कार्यवाही अर्थात महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरुकता उत्पन्न करने के लिए अब कार्य की गति तेज करने की आवश्यकता है। महिलाओं में निवेश प्रगति में अधिकतम प्रयास किए जाएं  जिसका उद्देश्य आर्थिक अशक्तता का समाप्त करना है। इंस्पायर इंक्लूजन के माध्यम से समाज में लैंगिक समानता लाना आवश्यक है। समय के साथ महिलाओं की स्थिति में भी परिवर्तन आया है। इतने परिवर्तन के पश्चात आज भी महिलाएं उत्पीड़ित हैं। आज भी समाज को महिलाओं के लिए अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *