चौधरी ज़ाकिर हुसैन के नूँह निवास पर पहुंचे मंत्रीगण, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | मंगलवार को चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक के निवास पर पूरे दिन प्रदेश के मंत्रीगणों का लगा रहा तांता

मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक के नूँह निवास पर हरियाणा सरकार के कई मंत्री पहुंचे। 

कौन-कौन मंत्री पहुंचे:-  हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, खेल व वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कंवर संजय सिंह व प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सीमा त्रिखा पहुंची।  भाजपा नेता के नूँह निवास पर चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभी मंत्रियों का फूलमालाओं व पुष्पवर्षा कर भव्य व जोरदार स्वागत किया।  पूरे दिन मंत्रियों के साथ-साथ हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन के अधिकारी उनके निवास पर रहे। मेवात क्षेत्र के गलियारों में यही चर्चाएं जोरों पर रही। 

केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सीमा त्रिखा ने भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक के व उनके परिवार की खूब जमकर तारीफें करते हुए कहा कि चौधरी ज़ाकिर हुसैन के रूप में भाजपा को बहुत बड़ी शख्सियत मिली है। वे पार्टी के बहुत बड़े नेता हैं। पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुत करीब हैं। दिन-रात पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *