महेंद्रगढ-भिवानी के लोस सांसद धर्मबीर सिंह बने खाद्य आपूर्ति मंत्रालय परामर्श समिति के चेयरमैन

-भडारण किए गए खादान्न सुरक्षा की दिशा में सुधार होने की बनी संभावना
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | महेंद्रगढ-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह को भारतीय खाद्य निगम, खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की सर्वोच्च परामर्श समिति में हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, चेयरमैन अमरजीत यादव, अनूप सुहाग, राजकुमार यादव ने बताया कि उनकी नियुक्ति के बाद खाद्य सुरक्षा की दिशा में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में किसनों द्वारा धरती का सीना चीरकर कड़ी मेहनत से अन्न पैदा किया जाता है। हजारों एमटी अन्न रूपी खाद्य पदार्थ देखरेख में कमी तथा लापरवाही के कारण गोदामों में खराब हो जाता है। संासद के कुशल नेतृत्व में अन्न को सुरक्षित रखने तथा समय-समय पर देखरेख करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अन्न भंडारण में उपयोग होनें वाली जहरीला दवा के स्थान पर अन्य विकल्प का चयन होगा। उन्होंने कहा कि अन्न को सरकार की पीडीएस योजना के तहत आमजन तक समयानुसार उपलब्ध कराया जाएगा।