कॉलेज में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति किया जागरूक

0

city24news@ब्यूरो
बल्लभगढ़ | मोहना गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जनवरी-2024 सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रिंसिपल डॉ़ शमशेर सिंह गुलिया के मार्गदर्शन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम ,सीट बेल्ट की महत्ता, हेलमेट की उपयोगिता ,सड़क दुर्घटना इत्यादि विषय पर पोस्टर लगाकर  जागरूक  कराया गया। इससे पहले सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 25 जनवरी को शपथ समारोह का आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार को प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय सड़क सुरक्षा के नियम थाI   प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में  योगेश ( बी.कॉम. तृतीय वर्ष ),  सचिन तलवार (  बी.एस.सी.  प्रथम वर्ष)  एवं  कोमल (बी.कॉम.प्रथम वर्ष) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय  एवं तृतीय स्थान प्राप्त किएI एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने इस अभियान में अहम भूमिका निभाई।  इस अवसर  पर कॉलेज के अन्य  अध्यापकगण भी मौजूद थे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को  सड़क सुरक्षा एवं यातायात के  नियमों का पालन करने  के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *