अलग राजधानी और अलग हाईकोट का वकिलो ने उठाया मुद्दा

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय की आवश्यकता है यह हरियाणा की असली मांग है। ये मुद्दा जिला बार एसोसिएशन कार्यालय फरीदाबाद में उठा। जहां हरियाणा बनाओ अभियान द्वारा हरियाणा की अलग राजधानी और अलग हाईकोर्ट के मुद्दे पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एम एस चोपड़ा, पूर्व उप सचिव भारत सरकार ने हरियाणा की बेहतरी और हरियाणा की संस्कृति की मजबूती के लिए नई राजधानी और हरियाणा के अलग उच्च न्यायालय के महत्व को व्यक्त किया। ओपी शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन केपी तवेतिया पूर्व अध्यक्ष डीबीए, आरसी प्रसेर, राजकुमार भाटी पूर्व सचिव डीबीए और संदीप सेठी पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन सहित अन्य वक्ताओं ने भी अलग उच्च न्यायालय और नई राजधानी के महत्व पर प्रकाश डाला।  प्रतिनिधिमंडल में एम एस चोपड़ा, पूर्व उप सचिव भारत सरकार, रणधीर सिंह बधरान पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल पंजाब और हरियाणा,  एडवोकेट रविकांत सैन सह संयोजक हरियाणा बनाओ अभियान, एडवोकेट गोपाल गोयत व अन्य मौजूद रहे हरियाणा को अपनी नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय की आवश्यकता है आपको इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह हरियाणा की असली मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *