मजदूर संगठन एटक जिला इकाई महेंद्रगढ़ ने भारत बंद में समर्थन दिया

0

 City24news@अशोक कौशिक
नारनौल। मजदूर संगठन एटक जिला इकाई महेंद्रगढ़ एक बैठक जिला महेंद्रगढ़ कार्यालय पुरानी सराय सेन चौक नारनौल में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान गजेंद्र ठेकेदार ने की। इसमे सभी पदाधिकारी एवं मजदूर भाई उपस्थित हुए।
मीटिंग में सभी पदाधिकारी व मजदूरों ने एक स्वर में प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार के आदेश अनुसार 16 फरवरी को मजदूर संगठन एटक ज़िला महेंद्रगढ़ ईकाई ने भारत बंद में अपना समर्थन दिया।
जिला उपाध्यक्ष गोपाल कौशिक ने कहा मजदूरों के हकों के लिए आखरी सांस तक लड़ाई लड़ेगे। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, महिला उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला सलाहकार गोपीचंद, महिला कोषाध्यक्ष सुशीला, मीडिया प्रचारक मुकेश कुमार, जिला उप प्रधान महिला कविता देवी, कुलवंत कौर संगठन प्रचारक और काफी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *