कुमारी सैलजा का त्यागपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है: मनोज अग्रवाल

0

City24news/सुमित गोयल
बल्लभगढ़ | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर मंगलवार को बल्लभगढ़ के सभी कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल व महिला कांग्रेस की महासचिव प्रियंका अग्रवाल के नेतृत्व में बल्लभगढ़ के वाल्मीकि मोहल्ले में स्थित प्राथमिक पाठशाला में छात्र छात्राओं को स्कूली बैग भेंट कर अपनी नेता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राहगीरों के बीच लड्डू वितरित कर आम जनता के साथ मिलकर कुमारी सैलजा के दीर्घायु होने कीकामना की।

इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि कुमारी सैलजा ने अपने अथक मेहनत और कुशल नेतृत्व से पूरे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक अदम्य मजबूती प्रदान करने का काम किया है। हरियाणा को आज कुमारी सैलजा के दूरदर्शी व ऊर्जामयी नेतृत्व की बेहद जरूरत है क्योंकि सत्ता में बैठी हुई भाजपा-जजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से हरियाणा के भविष्य को गर्त में डालने का काम किया है। लेकिन सरकार के इन्हीं कुनीतियों और कुत्सित मानसिकता के खिलाफ कुमारी सैलजा एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही हैं और इस लड़ाई में पूरा प्रदेश उनके साथ है।

उन्होंने बताया आज उनके जन्मदिन पर सभी कांग्रेसजन मानवसेवा और समाज कल्याण को माध्यम बनाते हुए एक समृद्ध हरियाणा के नवनिर्माण का संकल्प लिया है। बल्लभगढ़ के सभी कांग्रेसजनों ने कुमारी सैलजा की कल्याणकारी सोच से प्रेरणा लेते हुए ही अभावग्रस्त विद्यार्थियों को स्कूली बैग बांटी है। ताकी इन बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए साधन के अभाव से न गुजरना पड़े। कुमारी  सैलजा ने हमेशा से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। आज हम सभी कांग्रेस के सिपाही कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने और इस दमनकारी भाजपा-जजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण लेते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सोनू चौधरी, सेवादल सचिव नसीमा खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष (रिसर्च विभाग) शुभम कसाना, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, आजाद सैनी, योगेश बंसल, शलभ गर्ग, पारस जैन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *